मुंबई। रॉक आन-2 के प्रॉमिसिंग टीजर के बाद फिल्म का पहला गाना “जागो रे” डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया। जागो रे.. गाना मैजिक बैंड ने परफॉर्म किया है। इस बैंड के सिंगिंग और म्यूजिक की झलक आप टीजर में देख चुके हैं। जिसने रिलीज होने के साथ ही अपने चित-परिचित अंदाज में तहलका मचा दिया है… तो अब तैयार हो जाइये इसे नए गाने के पूरे वर्जन को सुनने और देखने के लिए।
रॉक ऑन-2 का यह गाना “जागो रे” की शूटिगं गेट वे ऑफ़ इंडिया पर की गयी है| फरहान अक्त्हर के मैजिक बैंड ने इस गाने की शूटिंग कई हजारो लोगो के सामने यह गाना लाइव परफॉर्म भी किया गया| इस म्यूजिकल फिल्म का इंतजार लंबे समय से हो रहा था। क्योंकि इसकी पहली किश्त रॉक ऑन ने कई रिकार्ड अपने नाम किए थे। उसी समय से ही चर्चा थी कि इसकी दूसरी किश्त भी जल्द आएगी। और अब यह 11 नवंबर 2016 को रिलीज के लिए तैयार है।
रॉक ऑन २ मे फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली, श्रद्धा कपूर और प्राची देसाई फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आयेंगे | रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर ने फिल्म का निर्माण किया है। शुजात सरकार ने फिल्म का निर्देशन किया है तो शंकर-एहसान-लॉय ने संगीत दिया है।