Advt.

.

0
Advt.

.

0
Advt.

.

0
Advt.

.

0

जुड़वा 2″ के अगले गीत “सुनो गणपती बप्पा मोरया” कल होगा रिलीज़

Date:

साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक “जुड़वा 2” के दूसरे गाने का टीज़र रिलीज हो गया है। “सुनो गणपती  बप्पा मोरया” नामक इस त्यौहार वाले गीत में वरुण धवन के टपोरी रूप से रूबरू होंगे दर्शक जिसमे वरुण अपनी दमदार ऊर्जा के साथ डांस फ्लोर पर धूम मचाते हुए नज़र आएंगे।

उत्तम ऊर्जा से भरपूर यह गीत कल दर्शको के सामने पेश होने के लिए तयार है लेकिन गीत के टीज़र ने पहले से दर्शको के बीच प्रत्याशा पैदा कर दी है।

गणेश महोत्सव जैसे शुभ अवसर पर रिलीज हो रहा गणपति बप्पा का यह गीत सही समय पर अपनी दस्तक दे रहा है। साथ ही यह गीत गणपती विसर्जन जैसे मौके के लिए भी उत्तम गाना माना जा रहा है।

वरुण धवन उर्फ राजा, श्री गणेश के सबसे बड़े भक्त है इसिलए बप्पा का यह भक्त रंगों से भरपूर इस त्योहार को धूमधाम से मनाता हुआ नज़र आ रहा है।

“सुनो गणपती  बप्पा मोरया” में राजा और गणपति के बीच एक अनदेखी दोस्ती देखने मिलेगी जहाँ राजा अपने बेस्टफ़्रेंड बप्पा के साथ हर सुख-दुःख बांटते हुए नज़र आएंगे।

फ़िल्म के इस गीत के लिए वरुण धवन ने आठ दिन नंगे पैर पूरी श्रद्धा के साथ शूट किया था जो इस बात को दर्शाता है कि सिर्फ फ़िल्म में नही, असल जिंदगी में भी वरुण धवन गणपती  के भक्त है और पूरी श्रद्धा के साथ उनकी भक्ति में विश्वास करते है।
“चलती है क्या 9 से 12” जैसे सदाबहार गीत के बाद, अब निर्माता इस गाने के ज़रिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तयार है।

‘जुड़वा 2’ के ट्रेलर को रिकॉर्ड तोड़ प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है और हँसी से भरपूर इस ट्रेलर ने दर्शको का दिल जीत लिया है।

“जुड़वा 2” में वरुण धवन को राजा और प्रेम के रूप में पेश किया जाएगा, और जैकलीन फर्नांडीज , तापसी पन्नू मूल फ़िल्म से करिश्मा कपूर और रंभा की भूमिका अदा करती हुई नज़र आएंगी।

साजिद नाडियादवाला द्वारा निर्मित, डेविड धवन द्वारा निर्देशित, फ़िल्म जुड़वा 2 को फॉक्स स्टार स्टूडियोज और नडियादवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। फ़िल्म 29 सिंतबर को नज़दीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

SHARAD LONKAR
SHARAD LONKARhttps://mymarathi.net/
पुण्याचे स्वतंत्र ,पहिले,ऑनलाइन मराठी न्यूज पोर्टल.. http://mymarathi.net/ पुणे महापालिकेची मुख्य सभा लाईव्ह करणारे सर्वात पहिले न्यूज पोर्टल .. C.G.Registration No.MSME/ MH- 26-0179354,M.G. RC No. DCL 2131000315798079 मालक-संपादक : शरद लोणकर( mobile-9423508306) sharadlonkarpune@gmail.com - State Committe Member Of Digital Media Editor Journalist Association Maharshtra *1984 पासून पुण्यात पत्रकारिता, *आजीव सभासद - अखिल भारतीय मराठी चित्रपट महामंडळ, *आजीव सभासद - महाराष्ट्र साहित्य परिषद, *पुण्याच्या रस्त्याखाली ३० फुट खोल उतरून पेशवेकालीन भुयारी पाणीपुरवठा यंत्रणेचा प्रत्यक्षात माग काढणारा पहिला पत्रकार म्हणून मान मिळविला ... *स्वातंत्र्य वीर सावरकर यांचे नातू प्रफुल्ल चिपळूणकर हे सारस बागेजवळ भिक्षुकाच्या अवस्थेत दुर्लक्षित जिवन जगत असल्याचे सर्वप्रथम निदर्शनास आणून दिले *इराक मध्ये अडकलेल्या भारतीय मजुरांची सुटका होण्यासाठी विशेष प्रयत्न -लातूर मधील ५ तरुणांची सुटका . *निगडीतील २ महिन्यात दुप्पट पैसे देणाऱ्या सनराईज कन्सल्टन्सी च्या तथाकथित एल टीटीइ हस्तकाचा पर्दाफाश-संबधित फरार https://www.facebook.com/MyMarathiNews/

Share post:

Popular

More like this
Related

ट्रेलरमधील सळ्या केबिनमध्ये घुसल्या, चालकाचा दुर्दैवी अंत

पुणे-पुण्यात अवजड वाहनांकडून होणाऱ्या अपघातांचा प्रश्न ऐरणीवर आला आहे....

नवी मुंबईतील कंपनीत गॅस गळती:कामगारांवर कार्बन मोनॉक्साईडचा परिणाम, 25 महिला बेशुद्ध

नवी मुंबईतील एका कंपनीमध्ये गुरुवारी सकाळी गॅस गळतीची घटना...

PMRDA आयुक्त यांच्या हस्ते क्रिकेट स्पर्धेचे उद्घाटन

पिंपरी : पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरणाच्या दहाव्या वर्धापन...