मुंबई। हाल ही में जारी मिर्जिया के ट्रेलर ने बी-टाउन में हलचल मचा दी है। लोगों ने बारंबार ट्रेलर देखा है। फिल्म को नवोदित कलाकर हर्षवर्धन कपूर की ग्रैंड डेब्यू माना जा रहा है। इसके साथ ही सैय्यामी खेर भी अपने अभियन करियर की शुरुआत करेंगी। बीती रात मिर्जिया का नया पोस्टर जारी हुआ है। जिसमें हर्षवर्धन और सैय्यामी प्यार में डूबे जोड़े की तरह पेश किए गए हैं। पोस्टर में हर्षवर्धन, जो कि मिर्जिया साहेबान का किरदार निभा रहे हैं। एक रंगीन पोशक पहने हुए, सैय्यामी से रोमांस करते नज़र आ रहे हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में तीर है, जो युद्ध के दौरान दोनों की प्रेम कहानी को बताने के लिए काफी है। पहले ट्रेलर और अब पोस्टर को देखकर यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म ने प्रेमी युगलों का ध्यान अपनी खींचा है।
फिल्म एपिक लव स्टोरी है जिसमें मिर्जिया साहिबान अपने प्रेम को पाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देते हैं। फिल्म के मुख्य किरदार को निभाने के लिए अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने काफी मेहनत की है। उन्होंने कई दिनों तक विशेष अभ्यास भी किया है। साथ ही सैय्यामी ने भी अपने डेब्यू को बेस्ट बनाने के लिए एड़ी चोटी का दम लगा दिया है। इन सभी के बिनात पर हम कह सकते हैं कि आने वाले दिनों में यह जोड़ी बॉलीवुड के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है।
फिलहाल अब तक के जारी ट्रेलर और पोस्टर से यह साफ हो गया है कि 7 अक्टूबर में रिलीज होने वाली यह फिल्म नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। बी-टाउन और ट्रेड पंडितों पहले ही इसे भव्य फिल्म के तमगे से नवाज दिया है।
पापा अनिल कपूर ने फिल्म के नए पोस्टर के जारी होने की खुशी अपने फैन्स के साथ ट्विटर पर शेयर किया है। वो लिखते हैं ‘मोहब्बतों के रंगों से सराबोर मिर्जिया का पोस्टर आपके सामने है जो एक सच्ची प्यार की कविता कहती है।‘
मिर्जिया का डायरेक्शन राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने किया है। कहानी गुलजार ने लिखी है और संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है।