रणबीर और दीपिका की आने वाली फिल्म तमाशा रिलीज़ के करीब है, और इस जोड़ी की केमिस्ट्री की चर्चा लोग हमेशा ही करते है| रणबीर और दीपिका की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री के वजह से दर्शकों को इनके जोड़ी से काफी उम्मीदे रहती है|
ट्रेलर लांच से लेकर गाने रिलीज़ तक, फैन्स ने इस जोड़ी को साथ देखने की इच्छा लगातार ज़ाहिर की है, लेकिन अफ़सोस इस बात का है कि उनके फैन्स उन्हें असल ज़िन्दगी में साथ नहीं देख सकते इसीलिए उनकी ये ख्वाइश सिल्वर स्क्रीन पर उन्हें साथ देखकर ही पूरी होगी|
हमने ऐसे कई पेअर्स को ऑफ़ स्क्रीन और ऑन स्क्रीन साथ में देखा है और उनके बारे में कई अफवाए सुनने मिली है| शाहरुख खान और काजोल एक ऐसे ही गोल्डन जोड़ी का सबसे बड़ा उदाहरण है, इन के बाद अब रणबीर और दीपिका को गोल्डन जोड़ी माना जाता है| ये अब आज के जनरेशन की फेवरेट जोड़ी बन गयी है|
तमाशा के लिए लोगो में बहुत ही उत्सुकता बनी हुई है| दर्शाकों की सबसे प्यारी जोड़ी रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण इस फिल्म के साथ फिर से एक बार ऑन स्क्रीन नजर आयेंगे| युटीवी मोशन पिक्चर्स और नाडियाडवाला ग्रैंड सन एंटरटेनमेंट की इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज़ अली ने किया है| फिल्म २७ नवम्बर को रिलीज होगी|








