Advt.

.

0
Advt.

.

0
Advt.

.

0
Advt.

.

0
Advt.

.

0

धोनी की असल जिंदगी से रूबरू कराएगी एमएस धोनी फिल्म

Date:

मुंबई। धाकड़ निर्देशक नीरज पाण्डेय अपने दर्शकों को एमएस धोनी फिल्म के माध्यम से धोनी की निजी जिंदगी में झांकने का एक मौका देने जा रहे हैं।
एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी के मेकर्स भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म को रियलिस्टिक टच देने के लिए तमाम जतन किए हैं। सिनेमा एकदम असली लगे इसके लिए मेकर्स ने धोनी के जीवन से संबंधित तमाम जगहों पर जाकर शूटिंग पूरी की है। निर्देशक नीरज पाण्डेय धोनी की पूरी जिंदगी को 72 एमएम के पर्दे पर हूबहू वैसे ही उतारा है जैसा कि सारी घटनाएं अबतक बीती हैं। इसके लिए उन्होंने धोनी के रांची स्थित घर, स्कूल और खड़गपुर रेलवे स्टेशन जहां धोनी टीटी के रूप में कार्यरत थे, इन सभी जगहों पर फिल्म की शूटिंग की है। इन सभी के पीछे नीरज की मंशा रही है कि वो धोनी के जिंदगी के संबंधित ज्यादा से ज्यादा सचाई लोगों के सामने ला सकें। फिल्म बताती है कि धोनी से जुड़ी बारीक से बारीक चीजों पर बहुत गहराई से काम किया गया है।
क्रिकेट आधारित फिल्म में एक लीविग लेजेंड के जीवन के बारे में इतने वृहद स्तर पर पहली बार कोई फिल्म बनी है। जिसमें कई ऐसे तथ्य सामने आएंगे जिनके बारे में न पहले कभी सुना होगा न देखा होगा।
एमएस धोनी के ट्रेलर आते ही साथ जो धमाल मचाया था उसकी धमक आज  भी बॉलीवुड में साफ दिखती है। फिल्म के ट्रेलर ने बॉलीवुड में ट्रेलर के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय की तारीफ चारो ओर हो रही है। धोनी  के किरदार को निभाना इतना आसान कभी नहीं था। सुशांत ने फिल्म के लिए जी तोड़ मेहनत की है ताकि वो धोनी को ऑन स्क्रीन जस्टीफाइ कर सकें। ये सुशांत की 9 महीने की अथाह मेहनत है जो आज वो पर्दे पर डिट्टो महेंद्र सिंह धोनी दिख रहे हैं।  चाहे वो धोनी के अनोखे क्रिकेटिंग शार्ट्स हों या फिर उनका कूल माइंडसेट सभी जगह पर सुशांत बिलकुल धोनी के जैसे दिखते हैं। इसके लिए सुशांत को धोनी के माइंडसेट को बहुत बारिकी से समझना पड़ा। कई रिसर्च और खूब मेहनत भी करनी पड़ी।
कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि महेंद्र सिंह को पर्दे पर उतारने के लिए एमएस धोनी की टीम ने जबर्दस्त मेहनत की है जिसके बाद आपके लिए महेंद्र सिंह धोनी की अब तक की पूरी कहानी आपके सामने है। जिसे 30 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। लेकिन उससे पहले दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार पहाड़ जैसा लग रहा है। फिल्म का निर्माण अरुण पाण्डेय और फॉक्स स्टार स्टूडियो ने संयुक्त रूप से किया है।

SHARAD LONKAR
SHARAD LONKARhttps://mymarathi.net/
पुण्याचे स्वतंत्र ,पहिले,ऑनलाइन मराठी न्यूज पोर्टल.. http://mymarathi.net/ पुणे महापालिकेची मुख्य सभा लाईव्ह करणारे सर्वात पहिले न्यूज पोर्टल .. C.G.Registration No.MSME/ MH- 26-0179354,M.G. RC No. DCL 2131000315798079 मालक-संपादक : शरद लोणकर( mobile-9423508306) sharadlonkarpune@gmail.com - State Committe Member Of Digital Media Editor Journalist Association Maharshtra *1984 पासून पुण्यात पत्रकारिता, *आजीव सभासद - अखिल भारतीय मराठी चित्रपट महामंडळ, *आजीव सभासद - महाराष्ट्र साहित्य परिषद, *पुण्याच्या रस्त्याखाली ३० फुट खोल उतरून पेशवेकालीन भुयारी पाणीपुरवठा यंत्रणेचा प्रत्यक्षात माग काढणारा पहिला पत्रकार म्हणून मान मिळविला ... *स्वातंत्र्य वीर सावरकर यांचे नातू प्रफुल्ल चिपळूणकर हे सारस बागेजवळ भिक्षुकाच्या अवस्थेत दुर्लक्षित जिवन जगत असल्याचे सर्वप्रथम निदर्शनास आणून दिले *इराक मध्ये अडकलेल्या भारतीय मजुरांची सुटका होण्यासाठी विशेष प्रयत्न -लातूर मधील ५ तरुणांची सुटका . *निगडीतील २ महिन्यात दुप्पट पैसे देणाऱ्या सनराईज कन्सल्टन्सी च्या तथाकथित एल टीटीइ हस्तकाचा पर्दाफाश-संबधित फरार https://www.facebook.com/MyMarathiNews/

Share post:

Popular

More like this
Related

वैयक्तिक सुरक्षिततेचा प्रश्न निर्माण झाल्यास कायदेशीर हक्क वापरा – ॲड. अक्षता नेटके

एसबीपीआयएम मध्ये 'निर्भया जनजागृती' सत्र संपन्न पिंपरी, पुणे (दि. ०५...

विमा क्लेमच्या रकमेसाठी वडिलांनी घडवून आणली मुलाची हत्या

खुनासाठी दिली साडेतीन लाखांची सुपारीमुरादाबाद-विमा दाव्याच्या लोभापायी एका वडिलांनी...

4 दिवसांत 1200+ उड्डाणे रद्द, लुट अन हालापेष्टांनी प्रवासी हैराण…

नागरी हवाई उड्डाण मंत्र्यांनी केवळ व्यक्त केली नाराजी, म्हणाले-...