Advt.

.

0
Advt.

.

0
Advt.

.

0
Advt.

.

0
Advt.

.

0

रितेश देशमुख करेंगे एमएस धोनी का मराठी ट्रेलर लॉन्च

Date:

मुंबई। यह विडंबना ही है कि कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म हिंदी के साथ-साथ आमची भाषा में भी बनाई जा रही है। यह पहला मौका है जब हिंदी भाषा में बनी किसी बायोपिक को मराठी भाषा में डब के साथ रिलीज किया जाएगा।

सर मी विचार करतो कि मी काय आहे…मी क्रिकेटर आहे। पुन मी इते खड़गपुर स्टेशन वार टीसी च्या काम करत आहे…..आप कल्पना कर सकते हैं ये वाक्य सुशांत सिंह राजपूत के मुंह से निकल रहे होंगे, जो एमएस धोनी :  द अनटोल्ड स्टोरी, में धोनी का किरदार निभा रहे हैं। बॉलीवुड की अब तक की बहुप्रतीक्षित बायोपिक में आप सुशांत को शुरू से आखिरी तक आमची भाषा में बात करते हुए सुनेंगे। जिसके के लिए फिल्म को मराठी भाषा में डब किया गया है|

हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को दो अन्य भाषाओं में

जारी किया है। एक्टर-प्रोड्यूसर धनुष ने एमएस धोनी के तमिल वर्जन का ट्रेलर अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से जारी किया तो तेलुगु सिनेमा के स्टार नवीन बाबू यानी नानी ने एमएस धोनी का तेलुगु ट्रेलर जारी किया। तमिल-तेलुगु वर्जन के ट्रेलर को भी जबर्दस्त रेस्पांस मिल रहा है। अब मराठी भाषा के ट्रेलर लॉन्च करने की बारी है, जिसे रितेश देशमुख आज अपने ट्विटर हैंडल से जारी करेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी के देशभर में फैले प्रशंसकों के हितों और भाषायी बाधाओं को समझते हुए फिल्म के ट्रेलर को अगल-अलग भाषाओं में जारी किया है। ताकि वो उनकी जरूरत को पूरा कर सकें।

नीरज पाण्डेय कहते हैं “ महेंद्र सिंह के लिए देश में जो प्यार है आप उसकी किसी से तुलना नहीं कर सकते है, यह असीम है। इस फिल्म के माध्यम से हमने धोनी के जीवन, उनकी यात्रा, संघर्ष और फिर अंत में जीत दिखाने का प्रयास किया है। जिसे कोई भी नहीं जानता। रीजनल सिनेमा अपने पैर पसार रहा है और वहां दर्शकों की संख्या में भी कोई कमी नहीं। एक सिनेमा जो हिंदी में बनी होती है उसे आप देखें और फिर उसका आप रीजनल वर्जन देखें, तो कंटेंट में काफी अंतर होता है। इसलिए हमने साथ-साथ ही फिल्म के अन्य भाषाओं के डबिंग का काम शुरू कर दिया है। धोनी की कहानी एक ही है, तो हमारा प्रयास है एक बार में पूरे देश के लोग अपनी-अपनी भाषाओं में जान सकें कि धोनी ने अपने वतन के लिए क्या किया है और कैसे किया।“

विदित हो कि एमएस धोनी के हिंदी ट्रेलर ने आते ही साथ सभी डिजीटल प्लेटफॉर्म के रिकार्ड तोड़ दिए थे। ट्रेलर ने जारी होने के महज 36 घंटे में एक करोड़ से ज्यादा बार देखे जाने का अनोखा रिकार्ड अपने नाम कर लिया। अभी भी ट्रेलर को उसी शिद्दत के साथ देखा जा रहा है। अब तक ट्रेलर को करीब 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है तभी तो इसे बेस्ट ट्रेलर माना जा रहा है। हिंदी के बाद एमएस धोनी के दो अन्य भाषाओं में ट्रेलर लॉन्च किया गया और उसको मिले रेस्पांस ने कैप्टन कूल माही के पावर को बता दिया है।

30 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी , महेंद्र सिंह धोनी के जिंदगी के सफर की कहानी है। नीरज पाण्डेय के निर्देशन में बनी फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने अपना सब कुछ देकर फिल्म को सार्थक बनाने का प्रयास किया है। फिल्म का निर्माण अरुण पाण्डेय और फॉक्स स्टार स्टूडियो ने किया है।

SHARAD LONKAR
SHARAD LONKARhttps://mymarathi.net/
पुण्याचे स्वतंत्र ,पहिले,ऑनलाइन मराठी न्यूज पोर्टल.. http://mymarathi.net/ पुणे महापालिकेची मुख्य सभा लाईव्ह करणारे सर्वात पहिले न्यूज पोर्टल .. C.G.Registration No.MSME/ MH- 26-0179354,M.G. RC No. DCL 2131000315798079 मालक-संपादक : शरद लोणकर( mobile-9423508306) sharadlonkarpune@gmail.com - State Committe Member Of Digital Media Editor Journalist Association Maharshtra *1984 पासून पुण्यात पत्रकारिता, *आजीव सभासद - अखिल भारतीय मराठी चित्रपट महामंडळ, *आजीव सभासद - महाराष्ट्र साहित्य परिषद, *पुण्याच्या रस्त्याखाली ३० फुट खोल उतरून पेशवेकालीन भुयारी पाणीपुरवठा यंत्रणेचा प्रत्यक्षात माग काढणारा पहिला पत्रकार म्हणून मान मिळविला ... *स्वातंत्र्य वीर सावरकर यांचे नातू प्रफुल्ल चिपळूणकर हे सारस बागेजवळ भिक्षुकाच्या अवस्थेत दुर्लक्षित जिवन जगत असल्याचे सर्वप्रथम निदर्शनास आणून दिले *इराक मध्ये अडकलेल्या भारतीय मजुरांची सुटका होण्यासाठी विशेष प्रयत्न -लातूर मधील ५ तरुणांची सुटका . *निगडीतील २ महिन्यात दुप्पट पैसे देणाऱ्या सनराईज कन्सल्टन्सी च्या तथाकथित एल टीटीइ हस्तकाचा पर्दाफाश-संबधित फरार https://www.facebook.com/MyMarathiNews/

Share post:

Popular

More like this
Related

उच्च न्यायालयाच्या आदेशावर सर्वोच्च न्यायालयाची मोहोर:आता मतमोजणी 21 डिसेंबरलाच

नवी दिल्ली- राज्यातील नगरपालिका आणि नगर पंचायतींच्या निवडणुकांची मतदान...

पुतिन यांना राष्ट्रपती भवनात 21 तोफांची सलामी:राजघाटावर गांधींना श्रद्धांजली वाहिली

नवी दिल्ली- रशियाचे राष्ट्रपती व्लादिमीर पुतिन यांचे राष्ट्रपती भवनात...