मुंबई। एक आम भारतीय की कहानी है। ‘ फितूर’एक लव ड्रामा मूवी है। जिसमें नायक एक गरीब घर का होता है उसे अमीर घर की लड़की से प्यार हो जाता है। यही तो प्यार की खासियत है कि कब, कैसे और किससे हो जाए पता नहीं चलता। लड़के के सामने लड़की को पाने की चुनौती होती है कि उसे खुद को बड़ा आदमी बनाना है। जब लड़का कुछ समय बाद अपनी मेहनत के दम पर अमीर हो जाता है तब अमीर घर की लड़की पहले से और ज्यादा अमीर हो गई होती है। ऐसे में क्या उनका प्यार परवान चढ़ता है। यह फिल्म का इंटरेस्टिंग सीन है। कहानी कोई नई नहीं है पर डॉयरेक्टर अभिषेक कपूर ने कश्मीर की वादियों में फिल्म को नया एंगल दिया है।
फिल्म आपको आम दिखते हुए भी खास़ ही लगेगी। क्योंकि अमूमन भारतीय युवा के जीवन में ऐसा क्षण आता है जब लड़का कभी न कभी किसी न किसी वक़्त पर होता है जब वो अपने से ज्यादा हैसियत की लड़की से मोहोब्बत कर बैठता है।इस फिल्म में लड़के का नाम नूर यानी रोशनी और लड़की का नाम फिरदौस यानी स्वर्ग है। इसे नामों के हिसाब से जोड़ें तो स्वर्ग की रोशनी बन जाता है। मियां नूर पर फिरदौस को पाने का ऐसा सुरूर चढ़ा कि वो उनकी ज़िदगी का मकसद ही बन गया। फितूर यानी किसी को पाने का जूनून या भूत सवार हो जाना होता है। नूर के लिए फिरदौस उसकी फितूर है। उसे पाने के लिए नूर की कोशिशों पर ही पूरी फिल्म है।
सूत्रों की मानें तो गरीब-अमीर वाली अन्य रोमांटिक ड्रामा से फितूर हर क्षेत्र में बेहतर है। चाहे वो डॉयरेक्शन हो, स्क्रीनप्ले या फिर स्टोरी प्रजेंट करने तरीका। फिल्म क्लाईमेक्स तक दर्शकों को अपने साथ बांधे रहेगी। आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ ने इस फिल्म में शानदार एक्टिंग की है। दोनों की कद काठी जंच रही है। कैरेक्टर में जान डालने के लिए आदित्य ने बॉडी स्कल्पटिंग भी है। फिल्म 12 फरवरी को रिलीज हो रही है। इसके ट्रेलर ने काफी धूम मचाया हुआ है।
फिल्म के ट्रेलर की सिंपलीसिटी पर सलमान खान भी फिदा है। वो कई बार लोगों से फिल्म को देखने की अपील अलग-अलग मंचो से कर चुके हैं। फिल्म का निर्माण यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने किया है। जो कि रिलीज से पहले फितूर को मिल रहे हाइप से खुश है।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान टीम फितूर को एक आम आदमी की कहानी ही बता रहा है जो कि फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी है।



